{"_id":"602c06ab8ebc3ee95457b546","slug":"glanders-disease-hapur-news-gbd21387075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैंडर्स बीमारी के मामले में रिपोर्ट पर संशय,स्वस्थ हैं घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैंडर्स बीमारी के मामले में रिपोर्ट पर संशय,स्वस्थ हैं घोड़े
विज्ञापन
ग्लैंडर्स फारसी की रिपोर्ट पर बना संशय
हापुड़। झड़ीना गांव में दो घोड़ों में ग्लैंडर्स फारसी बीमारी की रिपोर्ट पर संशय बना हुआ है। क्योंकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से अब तक घोड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं। घोड़ों में बीमारी का कोई लक्षण अभी तक नहीं आया है। पशुपालन विभाग द्वारा जांच के लिए दोबारा सैंपल भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि ईंट भट्टा पर काम करने वाले दो घोड़ों की रिपोर्ट में ग्लैंडर्स फारसी पॉजिटिव आया था। हालांकि पशु चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर रिपोर्ट पर संशय जताया था और सैंपल फिर से जांच के लिए मंडलीय लैब भेजे थे। करीब एक सप्ताह पहली रिपोर्ट आई थी।
लेकिन अभी तक भी घोड़े पूरी तरह से स्वस्थ हैं, पशुपालन विभाग के अनुसार यदि इन घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी होती तो अब तक यह मर चुके होते या इनके ऊपर पूरे लक्षण दिख रहे होते। लेकिन घोड़े पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसे में पहली रिपोर्ट को लेकर संशय गहरा गया है। हालांकि मंडलीय लैब से दूसरी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों घोड़े स्वस्थ हैं, ग्लैंडर्स फारसी जैसे कोई लक्षण अभी तक नहीं आए हैं।