Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Girlfriend's brother stabbed to death

Hapur News: प्रेमिका के भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother stabbed to death
पीयूष उर्फ नितिन का फाइल फोटो - फोटो : 1
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र की सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात विवाद के बाद सब्जी काटने के लिए खरीदे चाकू से एक युवक ने प्रेमिका के भाई पर कई वार कर हत्या कर दी। इस मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनील यादव ने संबंधों का विरोध करने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नितिन उर्फ पीयूष कुमार(20) नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रमतेराम रोड पर परिवार के साथ रहता था। नितिन एक कपड़े के शोरूम में काम करता था। नितिन के घर के पास तुराबनगर में रहने वाले आरोपी सन्नी यादव का नितिन की बहन से बीते पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नितिन इसका विरोध किया करता था। हालांकि नितिन की मां और बहन शादी को तैयार थे, लेकिन विरोध स्वरूप नितिन अकसर सन्नी से झगड़ा और मारपीट किया करता था।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सन्नी यादव पुराना बस अड्डा के निकट स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने आया था। सन्नी ने यहां सब्जी और सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा था। इसी दौरान नितिन भी एकाएक पहुंच गया। नितिन ने सन्नी को चेतावनी दी कि वह उसकी बहन से न मिले। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी झगड़े में सन्नी यादव ने चाकू से पेट और छाती में कई वार कर दिए और भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान नितिन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी का कहना है कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सन्नी यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की मानें तो सन्नी यादव पत्थर और टाइल्स लगाने का काम करता है और पीड़ित परिवार में उसका आना-जाना था। जांच में सामने आया है कि पीयूष ने एक वर्ष पहले हत्यारोपी के खिलाफ बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश थी। सिहानी गेट पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है।

.......

आईफोन छीनने के दौरान हुए विवाद, घोंप दिया चाकू

पुलिस के अनुसार आरोपी सन्नी यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ समय पूर्व उसने नितिन की मां के नाम पर एक आईफोन लोन पर खरीदा था। इसकी किस्त उसने ही जमा की थी। इस फोन को लेकर भी नितिन ने कई बार उससे झगड़ा किया था। आरोपी ने बताया कि शनिवार शाम को भी नितिन उससे आईफोन छीनने के लिए सब्जी मंडी पहुंचा था। जहां फोन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में उसने चाकू से वारकर नितिन की हत्या कर दी।


......

एक लाख रुपये की वापसी को लेकर भी चल रहा था विवाद

पुलिस की मानें तो पूछताछ में आरोपी सन्नी यादव ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने नितिन की मां संगीता को 2.30 लाख रुपए उधार दिए थे, इनमें से संगीता ने 1.30 लाख रुपए वापस भी कर दिए थे। बकाया एक लाख रुपये वह वापस नहीं कर रही थी। एसीपी की मानें तो आरोपी ने बताया कि वह जब भी अपनी बकाया रकम मांगने नितिन के घर जाता था तो उसके पिता हाथापाई करते थे।

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed