फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl threat for suicide

Hapur News: निकाह न करने पर आत्महत्या करने की दी धमकी

Thu, 23 Oct 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 23 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
girl threat for suicide
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने युवती पर उससे निकाह न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने युवती की धमकी से भयभीत होकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके खिलाफ युवती ने दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में वह जेल भी गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। अब उसके परिवार के लोगों ने उसका निकाह तय कर दिया है। 29 तारीख को उसकी बरात जानी है। घर में उसके निकाह को लेकर तैयारी चल रहीं हैं। सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। इस बारे में जब युवती को जानकारी हुई, तो वह उसके साथ निकाह करने की जिद करने लगी। जो अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गई। युवती ने उससे निकाह करने के लिए कहा, तो उसने स्पष्ट इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने निकाह न करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। इससे वह और उसके परिजन मानसिक रूप से परेशान हैं। युवक ने युवती को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed