फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Girl student hanged herself for fail in one subject in CBSE 12th exam

Hapur: 12वीं की परीक्षा में फेल होने का सदमा बर्दाश्त न कर पाई छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
सार

ततारपुर निवासी छात्रा ने गांव स्थित एक स्कूल में पढ़कर सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को सीबीएसई का कक्षा 12वीं के रिजल्ट में वह एक विषय में फेल हो गई। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Girl student hanged herself for fail in one subject in CBSE 12th exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर की एक छात्रा ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल होने के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ततारपुर निवासी छात्रा ने गांव स्थित एक स्कूल में पढ़कर सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को सीबीएसई का कक्षा 12वीं के रिजल्ट में वह एक विषय में फेल हो गई। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। जिस पर मृतका के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम न करने की अपील की। इस पर पुलिस ने मृतका के शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed