Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl died

Hapur News: दीवार गिरने से घायल किशोरी की मौत

Tue, 22 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
girl died
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में आंधी के दौरान 11 अप्रैल की शाम जर्जर दीवार गिरने से घायल हुई किशोरी की 11 दिन बाद मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दीवार गिरने का विरोध करने पर आरोपियों ने मृतका की मां व पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दपंती समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी शहाना ने बताया कि उनके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके मकान के पड़ोस में निदा परवीन का तीन मंजिला मकान है। मकान की तीसरी मंजिल पर चहारदीवारी कमजोर है। पहले भी दीवार की ईंट उनकी छत पर गिरी थी। विरोध करने पर निदा परवीन, उसका पति नूर अनस, रिश्तेदार शाहरुख, मुबारक व निदा के भाई अनस ने गाली गलौज कर उनके साथ झगड़ा किया था। आरोपियों ने दीवार की मरम्मत करने से साफ इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

11 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री शहरीन छत पर थी। इसी बीच निदा परवीन की जर्जर दीवार गिर गई। इस दौरान उनकी पुत्री दीवार की नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने परिजनों की मदद से पुत्री को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मेरठ के एक अस्पताल में सोमवार की देर रात उनकी पुत्री की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed