फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ghaziabad-Moradabad track electric train on trial in January.

गाजियाबाद-मुरादाबाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल जनवरी में

Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad-Moradabad track electric train on trial in January.
गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर हुए विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द कराने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


इसके बाद रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनवरी माह में इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन का ट्रायल किया जाएगा और ट्रायल सफल होने पर जल्द संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण किया जा रहा है। इस ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

जल्द काम पूरा कर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन करने के लिए दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की और बताया कि इस ट्रैक पर काफी धीमी गति से कार्य चल रहा है।


यदि इस ट्रैक का काम पूरा हो जाये तो इस पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन कराया जाए। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आश्वासन दिया कि इस ट्रैक पर जनवरी में ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed