{"_id":"e7fc3540ceca4d2e3df2691122511972","slug":"ghaziabad-hapur-route-inspection-today-will-crs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर आज सीआरएस करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर आज सीआरएस करेंगे निरीक्षण
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद-मेरठ रूट के बाद अब गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार सुबह सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) इस रूट का निरीक्षण करेंगे।
करीब साढ़े नौ बजे नार्दन एरिया के सीआरएस एसके पाठक, मुरादाबाद डीआरएम और इंजीनियरों की टीम गाजियाबाद से निरीक्षण शुरू करेगी। सीआरएस के ग्रीन सिग्नल के बाद ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
गाजियाबाद से हापुड़ और मेरठ रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने के बाद रेलवे का ट्राइएंगल (गाजियाबाद-मेरठ-हापुड़-गाजियाबाद) पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले दिसंबर में सीआरएस निरीक्षण की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब शेड्यूल तय हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद के डीआरएम समेत इंजीनियरों की टीम सोमवार सुबह 9 बजे तक गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी।
करीब साढ़े 9 बजे तक सीआरएस एसके पाठक अपनी टीम के साथ गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए टीम रवाना होगी।
इस दौरान बीच में पड़ने वाले प्लेटफार्म, आरओबी, एफओबी की ऊंचाई, ट्रैक की स्थिति जांची जाएगी। सीआरएस की एनओसी के बाद ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ सकेंगी।
सोमवार को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई। उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद विद्युत इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक