{"_id":"58bc641f4f1c1be25ee7ea8d","slug":"get-free-gas-connection-with-pm-housing-scheem","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के साथ मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के साथ मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अब उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन भी मिलेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले को वित्तीय वर्ष 2016-17 में 2011 की आर्थिक सामाजिक जनगणना के आधार पर 1320 पात्रों को लाभांवित किए जाने की सूची मिली थी। जिसमें से 42 पात्र मिले, इनसें से 29 लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब केंद्र सरकार ने इन सभी आवास पाने वाले पात्रों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने की योजना बनाई है। यह योजना पूरे प्रदेश में एक साथ लागू की जा रही है। परियोजना निदेशक प्रमोद सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्रों को गैस कनेक्शन दिए जाने के लिए ग्राम विकास आयुक्त का पत्र प्राप्त हो चुका है। इस दिशा में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन