{"_id":"650f21783874c9c2c6079286","slug":"general-body-meeting-on-25-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3252-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25 को जनरल बॉडी की बैठक, एल्डर्स कमेटी कराएगी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25 को जनरल बॉडी की बैठक, एल्डर्स कमेटी कराएगी नामांकन
Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज कांड -- -
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन ने 25 सितंबर को जनरल बॉडी की बैठक बुलाई है। जिसमें आंदोलन को गति देने और एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विशेष निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसी दिन चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के दौरान नामांकन होगा।
लाठीचार्ज कांड को लेकर अधिवक्ताओं का पुलिस के प्रति आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा है। जिसके कारण शनिवार को अवकाश के दिन भी अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 12 जिलों के वकीलों का प्रतिनिधिमंडल हापुड़ पहुंचा और आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया।
बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आंदोलन को समर्थन देने के लिए सीमापुर, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कौशम्बी, फतेहपुर, मेरठ सहित एक दर्जन जनपद के अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। सभी ने आंदोलन को जारी रखने का एलान किया है। बार एसोसिएशन ने आंदोलन की आगामी रुपरेखा को लेकर सोमवार को दो बजे जनरल बॉडी की बैठक बुलाई है। जिसमें आंदोलन को मजबूत बनाने, 29 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन की तैयारी, कार्यकारिणी के चुनाव आदि को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
खाते सीज कराने के लिए बैंक को भेजा पत्र
एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की घोषणा करने के साथ ही हापुड़ बार एसोसिएशन के खाते सीज कराने के लिए जिला सहकारी बैंक लिमिटेड को पत्र भेजा है। एल्डर्स कमेटी ने हापुड़ बार एसोसिएशन के कार्यकाल के समाप्त होने का हवाला देते हुए इस खाते से धनराशि की निकासी पर रोक लगाने की मांग की है। जबकि बैंक द्वारा बार एसोएिशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र लिखकर एसोसिएशन के प्रमाणित बायलॉज की प्रतिलिपि मांगी गई है, ताकि खातों का विधिवत संचालन होता रहे। यह भी जानकारी मांगी गई है कि चुनाव समय पर न होने की स्थिति में खाते का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा। हालांकि बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि एल्डर्स कमेटी द्वारा खाते सीज कराने के लिए बैंक को पत्र लिखा है। लेकिन अभी कोई खाता सीज नहीं किया गया है।