फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gave triple talaq to wife after attempting murder brother-in-law accused of trying to misdeed

जेठ निकला जल्लाद: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पति ने जमकर पीटा; फिर दे दिया तीन तलाक

Thu, 24 Apr 2025 11:18 PM IST
hapur Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 11:18 PM IST
सार

महिला का छह मार्च 2010 को उनका निकाह असलम उर्फ राजा निवासी मोहल्ला खालापार जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। शादी के दो वर्ष के बाद उनका जेठ शमशाद उन पर गंदी नजरे रखने लगा था। जेठ खुश करने के लिए खाने का सामान भी उन्हें लाकर देता था।

विज्ञापन
Gave triple talaq to wife after attempting murder brother-in-law accused of trying to misdeed
महिला पर जेठ की गंदी नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर हत्या का प्रयास कर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 

मोहल्ला निवासी महिला का छह मार्च 2010 को उनका निकाह असलम उर्फ राजा निवासी मोहल्ला खालापार जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। शादी के दो वर्ष के बाद उनका जेठ शमशाद उन पर गंदी नजरे रखने लगा था। जेठ खुश करने के लिए खाने का सामान भी उन्हें लाकर देता था। उन्होंने इसकी शिकायत अपने पति से की थी। इसके बाद उनके घर कई बार पंचायतें भी हुई थीं। इसके बाद भी जेठ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। दो वर्ष पहले उनका पति किसी काम से बाहर गया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी जेठ ने अपने पुत्र के हाथों उन्हें दूध का कुल्हड़ भिजवाया था। दूध पीने के बाद उन्हें नशा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी जेठ ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने यह बात अपने पति व दूसरे जेठ ईनाम को बताई थी। पति, जेठ ईनाम व जेठानी हीना ने उन्हें जमकर पीटा था। पिटाई में उन्हें काफी गुम चोटें आई थीं। आरोपियों ने तलाक की धमकी देकर उनसे मामला रफा दफा कर दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने उनके जेठ को विदेश भेज दिया था। वापस आने के बाद जेठ उनके साथ फिर से छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध करने पर जेठ का पुत्र शाद, पति असम, जेठ ईनाम व शमशाद व जेठानी हीना ने उन्हें जमकर पीटा था। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी हत्या का प्रयास भी किया था। इसके बाद पति उन्हें तीन तलाक देकर परिवार के साथ यहां से फरार हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाइयों को दी थी। 

विज्ञापन

सूचना पर यहां पहुंचे भाइयों ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वह मुज्जफरनगर थाने में भी गई थी। पुलिस वालों ने उनसे पुलिस के बड़े अधिकारियों से आदेश कराकर लाने की बात कही थी। 18 अप्रैल को वह अपने भाइयों के साथ अपने मायके आ गई थी।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed