फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas Shortage at Agencies; Domestic Cylinders Being Used in Markets Instead of Commercial Ones

Hapur News: एजेंसियों पर गैस की किल्लत, बाजारों में कॉमर्शियल की जगह प्रयोग हो रहा घरेलू सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gas Shortage at Agencies; Domestic Cylinders Being Used in Markets Instead of Commercial Ones
मेरठ रोड पर एक चाय के ठेले पर लगा घरेलू गैस सिलेंडर। संवाद
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा। जिले की कई गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। घरेलू की उपलब्धता में फिर भी थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति दो से तीन दिन में हो रही है। इसी कारण से बाजारों में खुलेआम कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलिंडर का प्रयोग अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

हापुड़ की बात करें तो एजेंसियों पर घरेलू गैस की किल्लत है और लोगों को सिलिंडर की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद तीन से चार दिन में डिलीवरी हो रही है। हालांकि यहां एजेंसियों पर भीड़ पहले से कुछ कम है। लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी कंपनियों से एजेंसियों को दो-तीन दिन में हो रही है। बता दें कि वर्तमान में प्रति 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलिंडर करीब तीन हजार रुपये में मिल रहा है। इसके चलते कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग करने वाले भी बचते दिख रहे हैं। वह कालाबाजारी करने वालों से 500-700 रुपये अतिरिक्त देकर घरेलू गैस सिलिंडर खरीद रहे हैं। 14 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलिंडर करीब 950 रुपये में एजेंसी से मिल रहा है। इस कारण वर्तमान में शहर के लगभग हर ठेले और 50 प्रतिशत दुकानों तक पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है, जबकि जो मिष्ठान भंडार कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं, उन्होंने मिठाई के दाम पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। ऐसे में चाय आदि का खोमचा लगाने वाले घरेलू सिलिंडर ही वैंडरों से कुछ अधिक दामों में खरीद रहे हैं। हालांकि बड़े रेस्टोरेंटों पर फिलहाल कॉमर्शियल सिलिंडरों का ही प्रयोग हो रहा है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



गढ़-सिंभावली में गैस एजेंसियों पर एलपीजी के लिए मारामारी

क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई स्थित एचपी गैस एजेंसी और सिंभावली की इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां मौजूद राजपाल और जगदीश का आरोप है कि कई-कई दिनों तक गैस सप्लाई न आने की बात कहकर उपभोक्ताओं को टाल दिया जाता है। महिला राजो देवी, सुमन ने बताया कि घर पर गैस सिलिंडर खत्म हो चुके हैं और समय पर रिफिल न मिलने के कारण अब मजबूरी में चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्रता के बाद वितरण पर पुलिस का पहरा

पिलखुवा में भारत गैस एजेंसी की सप्लाई व्यवस्था विवादों और अव्यवस्था के बीच घिर गई है। डिलीवरी मैन के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की और पत्थरबाजी की घटना के बाद अब पुलिस सुरक्षा में गैस वितरण चल रहा है। उधर लोगों का कहना है कि बिना ओटीपी आए ही गैस सिलिंडर डिलीवरी दिखाने के संदेश मोबाइल पर पहुंच रहे हैं।
---
तीन बार चक्कर लगाने पर भी नहीं मिला सिलिंडर

गढ़ रोड स्थित गैस एजेंसी पर कनेक्शन है। एक सप्ताह पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। तीन बार एजेंसी पर चक्कर लगाए हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है।- नफीस, उपभोक्ता


शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ


कोठी गेट स्थित गैस एजेंसी पर कनेक्शन है। करीब आठ दिन पहले बुकिंग कराई थी। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।- शाहनवाज, उपभोक्ता

कोट

जिले में सामान्य रूप से गैस सिलिंडर मिल रहा है। कुछ जगहों पर कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी कंपनी स्तर से ही दो से तीन दिन में होने से परेशानी है, लेकिन लोगों को सिलिंडर मिल रहे हैं। घरेलू के स्थान पर कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।



- डॉ सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed