फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   garib rath and special train late

Hapur News: गरीब रथ एक्सप्रेस 20 घंटे और स्पेशल ट्रेन 16 घंटे देरी से आई

Sat, 29 Nov 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
garib rath and special train late
हापुड़। कोहरा शुरू होने से पहले ही ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है।
विज्ञापन


पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 16 घंटे 30 मिनट, सीतामढ़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 घंटे, गोरखपुर जंक्शन से जोधपुर जा रही स्पेशल ट्रेन 11 घंटे, गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन नौ घंटे, अमृतसर जंक्शन से किशनगंज को जा रही स्पेशल ट्रेन चार घंटे, सीतामढ़ी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे 40 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जंक्शन जा रही स्पेशल ट्रेन दो घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस 20 घंटे, दिल्ली जंक्शन से बरेली जंक्शन जा रही पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे 20 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू तीन घंटे 30 मिनट, रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही शटल पैसेंजर आधा घंटा, आनंद विहार टर्मिनल से सुल्तानपुर जंक्शन जा रही सद्भावना एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से चलकर रामनगर को जाने वाली कॉर्बेट लिंक एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण रेलवे स्टेशन भी देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed