फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garh Road closed gate, the first day the city jam.

गढ़ रोड फाटक बंद, पहले दिन ही शहर जाम

Thu, 03 Dec 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 03 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Garh Road closed gate, the first day the city jam.
ओवरब्रिज के काम में तेजी लाने और हादसे से बचने के लिए बुधवार से गढ़ रोड रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बंद होने से शहर की आधी आबादी का संपर्क फाटक पार वालों से कट गया।
विज्ञापन


पहले ही दिन शहरवासी जाम के झाम में फंस गए। स्वर्ग आश्रम रोड, मिनाक्षी रोड पर दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि प्रशासन ने आवागमन के लिए दो वैकल्पिक रास्ते सुझाएं हैं, लेकिन इनसे शहरवासियों को तीन किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ रह है।
विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित 39-ए रेलवे फाटक पर शहर के पहले फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पिछले दिनों रेलवे, सेतु निगम और प्रशासन के अफसरों के बीच वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निर्णय लिया गया था कि रेलवे ट्रैक वाला हिस्सा बनाने के लिए इस रास्ते को बंद किया जाना आवश्यक है। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार से फाटक बंद करने की अनुमति दे दी थी।

बुधवार सुबह जब फाटक का रास्ता बंद किया गया तो लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। बहुत से वाहन चालक को रास्ता बंद होने की जानकारी नहीं थी, ऐसे में फाटक तक जाकर वापस आना पड़ा।

गढ़ रोड फाटक बंद होने के पहले ही दिन प्रशासन के वैकल्पिक मार्गों पर भीषण जाम लग गया। दोपहर में इस मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों की छुट्टी हुई तो वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई।


कई स्टूडेंट्स इस मार्ग में फंसे रहे। शहर के अधिकांश फाटक के उस तरफ हैं, ऐेसे प्रतिदिन एक ही समय स्कूल वाहन वैकल्पिक मार्गों को जाम करेंगे।

प्रशासन ने स्वर्ग आश्रम रोड से जरौठी रोड होते हुए गढ़ रोड पर निकलने वाला रास्ता और एलएन पब्लिक स्कूल से चैनापुरी होते हुए हापुड़ में आने वाले रास्ते को खोल दिया है। हालांकि जरौठी रोड खस्ता हालत में है। ऐसे में लोगों को इस मार्ग पर बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed