फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garbage management work started in 117 villages

Hapur News: 117 गांवों में कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य हुआ शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage management work started in 117 villages
हापुड़। जनपद के 117 गांवों में कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया है। इसके जरिए गांवों में कूड़े को अलग-अलग कर खाद बनाई जाएगी। इसे गांवों में कूड़े के ढ़ेरों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन


273 ग्राम पंचायतों वाले जनपद के गांवों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर हैं। इन कूड़े के ढेरों के कारण गांवों में गंदगी फैलती है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारी और बदबू भी आती है। इसको लेकर ग्रामीण आए दिन शिकायत करते हैं। साथ ही साफ-सफाई को लेकर आए दिन प्रदर्शन भी होता है। गांवों में कूड़े का निस्तारण सालों से बड़ी समस्या बना हुआ है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने गांवों में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसमें 117 गांवों में कूड़े के समाधान के लिए स्वच्छता भारत मिशन के तहत काम होना था। इस कार्य पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य आचार संहिता से पहले से ही चल रहा था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण कार्य रुक गया था। अब फिर से कार्य शुरू हुआ है। इस कार्य के अंतर्गत घरों और गलियों से कूड़ा उठाना व कूड़े के सूखने के बाद इसे अलग-अलग किया जाएगा। कूड़े से खाद बनाकर खेती के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला का कहना है कि गांवों में कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य चल रहा है। आचार संहिता के बाद कार्य में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed