फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga will be free from waste and polythene.

गंगा कूड़ा करकट और पॉलीथिन से होगी मुक्त

Tue, 13 Jun 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga will be free from waste and polythene.
गंगा - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट गंगा अब कूड़ा करकट और पॉलीथिन से मुक्त हो सकेगी। कलकत्ता, पटना और वाराणसी के बाद अत्याधुनिक मशीन ब्रजघाट गंगा पहुंच चुकी है। यह रोजाना आठ घंटा काम कर गंगा में गिरने वाले कूड़ा करकट को बाहर निकालकर किनारे पर डालेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के तत्वावधान में संचालित हो रहे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नमामि गंगे योजना के तहत ब्रजघाट गंगा को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने ट्रैस स्कीमर मशीन भेजी है। ब्रजघाट गंगा में मशीन ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यहां से पहले यह मशीन केवल कलकत्ता, पटना और वारणसी गंगा में सफाई का जिम्मा संभाल रही हैं। ड्राइवर अरुण ने बताया कि ट्रैस स्कीमर मशीन कोयंबटूर से आई है, इसको चलाने के लिए पिछले दिनों तीस सदस्य विशषज्ञों की टीम ने तामिलनाडू में प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम मशीन से रोजाना आठ घंटा काम करेगी और तीन लीटर डीजल की खपत करेगी। ट्रैस स्कीमर मशीन गंगा से दोने, पत्तल, पॉलीथिन, फूल, कपड़े समेत सभी प्रकार का कूड़ा बाहर निकालकर किनारे पर छोडे़गी।

वहां से उसे पालिका कर्मियों की टीम उठाकर डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाएगी। गंगा विचार मंच के वेस्ट यूपी के सह संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रैस स्कीमर मशीन की कीमत 20.64 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है।


जिसके चलते मशीन से गंगा में रहने वाली मानवमित्र डॉल्फिन समेत अन्य जलीय जीव जंतुओं को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण के दौरान ट्रैस स्कीमर मशीन ब्रजघाट में तीन साल तक काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed