फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga water level fall.

गंगा जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी

Fri, 22 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level fall.
गंगा - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह तक उफान पर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है। इससे तीन दिनों के भीतर जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। पहाड़ों पर झमाझम बारिश और बादल फटने से खतरे के निशान को लांघने वाली गंगा का उफान फिलहाल थम गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। गंगा का उफान थमने से खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले हजारों परिवार राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार ने बताया कि तीन दिनों के भीतर गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम गंगा का जलस्तर घटकर समुद्रतल से 198.20 मीटर के निशान तक आ गया है।

भले ही जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन पानी के बहाव में तेजी बरकरार है। शुक्रवार सुबह मल्लाह राजमल केवट, गणेश, विनोद, काले और दीपचंद ने गंगा में बह रही दो भैंसों को निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल भैंसों को किसानों को दे दिया गया है। बाद में उनके मालिकों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed