फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga water level continues to fall

गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी

Tue, 05 Jul 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Tue, 05 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level continues to fall
गंगा नीचे बही - फोटो : amar ujala

खतरे के निशान को पार करने के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन निचले जंगल में पानी भरने से खादर से जुड़े ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, बादल फटने, टिहरी डैम और बिजनौर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा रविवार की देर शाम को खतरे का निशान पार कर गई थी, परंतु सोमवार की सुबह जलस्तर में गिरावट का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ था वह मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


जिससे खादर क्षेत्र में बसे दो दर्जन से भी अधिक गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों को बाढ़ की आशंका दूर होने से राहत मिली है, परंतु दूसरी तरफ निचले जंगल में जलभराव होने से फसलें चौपट होने पर उन्हें मवेशियों के चारे का संकट रुला रहा है तो वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरे आशंका हो गई है। एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि जलस्तर में गिरावट जारी रहने से गंगा का उफान थम चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल निगम के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार का कहना है कि 24 घंटों के भीतर ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की गिरावट आई है, जिससे जलस्तर घटकर समुद्रतल से 197.80 मीटर के निशान परआ गया है और इसके बाद भी जलस्तर में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed