{"_id":"5789277a4f1c1b027d1403f4","slug":"ganga-to-get-off-shivbkt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लाने को शिवभक्त रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लाने को शिवभक्त रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिवभक्त रवाना
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को शिव भक्तों का जत्था बुलंदशहर रोड स्थित श्री मंशा देवी मंदिर से गोमुख गंगोत्री के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
एक अगस्त को महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस पर्व पर शिवभक्त गोमुख, गंगोत्री, हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। नगर से शिव भक्तों का एक जत्था गोमुख व गंगोत्री से गंगाजल लाने के लिए शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित श्री मंशा देवी मंदिर से रवाना हो गया।
विज्ञापन
शिव भक्तों ने बताया कि वह गोमुख व गंगोत्री से पावन गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए महाशिवरात्रि के त्योहार पर विभिन्न शिवालयों में भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शिवभक्त महेश तोमर, सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र, मनीष, बंटी, सामेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन