फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Picnic Spot.

गंगानगरी आस्था के साथ ही बनीं पिकनिक स्पॉट

Wed, 14 Jun 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 14 Jun 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga Picnic Spot.
गंगानगरी - फोटो : अमर उजाला

भक्ति और मस्ती का अनूठा संगम ब्रजघाट गंगानगरी में पर्यटन की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।  चिलचिलाती धूप और तापमान में बढ़ोतरी के बीच तपिश की मार झेलने वाले यहां आकर भक्ति के साथ ही मौज मस्ती का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों की भीड़ साल दर साल बढ़ती जा रही है, इसके बावजूद सरकार यहां की समस्याओं को दूर करा पाने को गंभीर नहीं है। गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी को पर्यटक स्थल  के साथ ही तीर्थनगरी के रूप में भी विकसित कराने की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन


अब सूबे की सत्ता बदल चुकी है, लेकिन शासन स्तर से इन घोषणाओं को अमली जामा पहनानहीं पहनाया जा सका। अगर सरकार थोड़ी गंभीर हो जाए तो फिर भक्ति और मस्ती के अनूठे संगम के कायापलट में देर नहीं लगेगी। इन दिनों स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न महानगरों के लोग अपने परिवारों के साथ यहां आकर गंगा स्नान करने के साथ ही मंदिरों में ईष्ट देवों के दर्शन कर रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए नौकायन व गंगा किनारे पानी से लबालब बालू रेत में मनचाहे ढंग से मौज मस्ती करते हैं।

साप्ताहिक अवकाश वाले दिन तो गंगानगरी में भरी भीड़ उमड़ती है।  जिससे हर तरफ  चहल पहल और बाजारों में रौनक छा जाती है। चेयर पर्सन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि ब्रजघाट को पर्यटक और तीर्थस्थली के रूप में विकसित कराने के लिए पालिका बोर्ड ने डिमांड भेजी हुई है।


क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमल मलिक का कहना है कि गंगा से जुड़े सभी तीर्थस्थलों का चहुमुखी विकास कराना योगी सरकार ने अपनी पहली प्राथमिकता में शामिल किया हुआ है, जिससे ब्रजघाट की तस्वीर बहुत जल्द बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed