फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Mela bath will be undergoing a two special trains.

गंगा स्नान कराएंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें

Tue, 17 Nov 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Tue, 17 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga Mela bath will be undergoing a two special trains.
रेलवे ने गंगा कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं का सफर सुहाना बनाने की तैयारी कर ली है। रेलवे गंगा मेले के दौरान दो स्पेशल ट्रेनें (अप-डाउन) चलाएगा।
विज्ञापन


एक ट्रेन मुरादाबाद और एक ट्रेन दिल्ली से चलाई जाएगी। साथ ही दिल्ली-लखनऊ रूट की करीब 30 ट्रेनों (अप-डाउन) को भी गढ़ स्टेशन पर रोका जाएगा। इससे गंगा स्नान करने आ रहे लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

गढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरपी मीना ने बताया कि हर साल की इस बार भी रेलवे खादर मेले के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जो चतुर्दशी से लेकर मुख्य स्नान पर्व के दौरान मुरादाबाद और दिल्ली के बीच चलेंगी।
विज्ञापन


इन दोनों ट्रेनों को गढ़ स्टेशन पर 15 मिनट को स्टॉपेज दिया जाएगा। यह स्पेशल तौर पर गंगा स्नान करने आने वालों के लिए चलेगी।

अभी दिल्ली कंट्रोल रूम से स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल नहीं आया है। इसलिए ट्रेन के चलने का समय अभी निर्धारित नहीं है। बहरहाल पिछले साल मुरादाबाद से दोपहर तीन बजे मेला स्पेशल ट्रेन रवाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ देख रोकी जाएंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

स्टेशन अधीक्षक आरपी मीना ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ रूट की करीब 30 ट्रेनों (अप-डाउन) का स्टॉपेज भी गढ़ स्टेशन पर गंगा मेला के दौरान दिया जाएगा, लेकिन ये ट्रेेनें स्टेशन पर यात्रियों को देखते हुए अचानक रोकी जाएंगी।


ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को निकाला जा सके। गुवहाटी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस, न्यूपाईगुड़ी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मिलना तय है। बता दें कि गंगा मेला के दौरान गढ़ में 25 से 30 लाख लोगों का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed