फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga bridge started taking shape

Hapur News: गंगा का पुल लेने लगा आकार, 18 किलोमीटर सड़क का हुआ निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga bridge started taking shape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे जिले में आकार लेने लगा है। मेरठ के बिजौली से बन रहे इस हाईवे का निर्माण में अब तेजी आई है। गंगा पुल और किठौर रोड फ्लाईओवर के पिलर खड़े हो रहे हैं और जल्दी ही इनके ऊपर भी कार्य शुरू हो जाएगा। बरसात में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कार्य में तेजी लाने के लिए दिन रात कार्य किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर काली सड़क का निर्माण 18 किलोमीटर तक हो चुका है।
प्रयागराज में 2025 के कुंभ मेले का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि कुंभ के दौरान श्रद्धालु इसी एक्सप्रेसवे से होते हुए प्रयागराज तक पहुंचें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। आईआरबी इंफ्रा के सीजीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलों के निर्माण में तेजी आई है। वर्तमान में गंगा पुल और किठौर रोड पर पुलों का निर्माण आकार लेने लगा है। पुलों का निर्माण समय से पूरा हो जाए, इसके लिए इन स्थानों पर दिन और रात दोनों समय में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के बिजौली से हापुड़ के बीच कार्य तेजी से चल रहा है। इस बात पर अधिक जोर है कि बरसात से पहले उन स्थानों पर काली सड़क बना दी जाए, जहां मिट्टी का भराव पूरा हो चुका है। ऐेसे में मिट्टी बरसात में बहने से रुक जाएगी। अभी तक 18 किलोमीटर तक काली सड़क का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर काली सड़क के निर्माण के साथ बड़े हिस्सों को पूरा करने पर विशेष जोर है। मेरठ के खड़खड़ी के पास टोल प्लाजा, टोल प्लाजा 16 लेन का होगा। दोनों ओर आठ-आठ लेन होंगी और इसे आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा कई स्थानों पर 10-10 मीटर तक सर्विस रोड बनाई जाएगी।

---- बिजौली इंटरचेंज पर हापुड़, मेरठ और दिल्ली के लिए होंगे तीन उतार-चढ़ाव-
बिजौली में बन रहे इंटरचेंज के लिए इंफ्रा और आईआरबी इंफ्रा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान इसे नक्शे के आधार पर निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस इंटरचेंज के माध्यम से जहां मेरठ बुलंदशहर रोड एनएच 334 और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। वहीं, इस पर तीन तीन उतार और चढ़ाव दिए जाएंगे। इस इंटरचेंज से दोनों हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली हापुड़ और मेरठ की ओर उतर सकेंगे। इसका नक्शा उसी हिसाब से बनाया गया है। लंबाई चौड़ाई के हिसाब से यह इंटरचेंज काफी बड़ा होगा और यात्रियों को इस पर यात्रा करना काफी सुखद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed