{"_id":"57334df04f1c1bba3f919884","slug":"ganga-birthday-preparations-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 11 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा भगीरथ की घोर तपस्या भगवान ब्रह्मा ने मोक्ष दायिनी गंगा को स्वर्ग से धरती पर भेजने की प्रार्थना स्वीकार की थी। वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन स्वगत से मां गंगा भगवान शिव की जटाओं में अवतरित हुई थीं। इसी दिन ब्रज घाट पर गंगा मैया का जन्मोत्सव बनाया जाता है।
विज्ञापन
आयोजन समिति अध्यक्ष मंगल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ब्रज घाट तीर्थनगर में गंगा मां के पंखे की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि आदि काल में ऋषि कपिल मुनि के श्राप से राजा सगर के 60 हजार पुत्र गंगा सागर में भस्म हो गए थे।
विज्ञापन
इनकी मुक्ति के लिए राजा भगीरथ ने हजारों वर्ष तक घोर तपस्या की थी। जिस पर भगवान बह्मा ने गंगा मैया को स्वर्ग से धरती पर भेजने की प्रार्थना स्वीकार की। परंतु देवी-देवताओं ने यह कहकर आपत्ति दर्ज कराई थी की गंगा मैया के तीव्र वेग वाली जलधारा से सारी श्रृष्टि नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
जिस पर ब्रह्मा ने राजा भगीरथ को भगवान शिव की प्रार्थना कर उन्हें गंगा की तीव्र वेग वाली जलधारा को अपनी जटाओं में समाहित करने का आशीर्वाद लेने को कहा। गंगा मैया वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन स्वर्ग से निकलकर भगवान शिव की जटाओं में आई थी, तभी ने मां गंगा का जन्मोत्सव मनाया जाता है।