{"_id":"57af41fd4f1c1bf619ee44e7","slug":"ganga-advancing-toward-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 13 Aug 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
गंगा खतरे के निशान पर
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होने से गंगा खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। इससे गंगा खादर क्षेत्र के गांवों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने, बिजनौर और हरिद्वार बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। बिजनौर, हरिद्वार और टिहरी से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शनिवार को ब्रजघाट पहुंचने से गंगा जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा खादर क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। रास्तों और जंगल में पानी भरने से उनके सामने पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण अफसरों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.72 मीटर के निशान तक पहुंच गया है, जिसमें बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है।
वहीं सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के सूत्रों का कहना है कि शनिवार को भी बिजनौर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके ब्रजघाट पहुंचने पर जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।