फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Game of earning money.

घरों के बाहर मीटर लगाने में चल रहा कमाई का खेल

Wed, 31 May 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 31 May 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Game of earning money.
बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला

जिले में इन दिनों विद्युत मीटर को घरों के अंदर से बाहर लगाने के खेल में उपभोक्ताओं का खूब शोषण हो रहा है। लेबर चार्ज के नाम पर एक ही मीटर को बाहर लगाने पर 200 रुपये तक हड़पे जा रहे हैं।

विज्ञापन


विरोध में उपभोक्ताओं को टैंपरिंग का भय दिखाया जा रहा है, इससे उनमें रोष की स्थिति बनी हुई है। बिजली निगम का मीटर विभाग अक्सर किसी न किसी भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में बना ही रहता है।
विज्ञापन


पहले एई मीटर द्वारा टैंपर्ड मीटर के आगे नोट शब्द लिखकर उसे ओके दर्शाने का खुलासा हुआ। अब घरों के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाने में भी खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बुलंदशहर रोड के मोहल्लों में इन दिनों मीटर बाहर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला खाई के लोगों ने बताया कि प्रत्येक मीटर को बाहर लगाने के नाम पर उनसे 200 रुपये तक ऐंठे जा रहे हैं। रुपये देने से मना करने पर उन्हें मीटर टैंपर्ड कर देने का भय दिखाया जाता है।

ऐसे में लेबर चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों की ठगी सरेआम की जा रही है। अधिकारियों से संरक्षण प्राप्त होने के कारण इन कर्मियों को कोई भय तक भी नहीं है।


अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि घरों से मीटर बाहर लगाने के नाम पर लेबर चार्ज के नाम पर वसूली का मामला गंभीर है। इस तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed