{"_id":"586fb4fb4f1c1b0a321585b4","slug":"gajraj-singh-from-the-congress-ticket-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से गजराज सिंह का टिकट फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से गजराज सिंह का टिकट फाइनल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से मौजूदा विधायक गजराज सिंह का टिकट फाइनल हो गया है। कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी ने गजराज सिंह को हरी झंडी देते हुए सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी को नाम भेजा है।
विज्ञापन
हाईकमान ने उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के स्टेट इलेक्शन कमेटी द्वारा प्रदेश के विधायकों पर एक बार फिर भरोसा जताए जाने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस विधायक गजराज सिंह के टिकट की घोषणा पहले ही सार्वजनिक मंच से कर चुकी है। स्टेट कमेटी में शामिल मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित, राजबब्बर जैसे दिग्गजों द्वारा उनका नाम सामने लाने पर गजराज सिंह ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गजराज सिंह ने बताया कि हाईकमान ने उन्हें क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से कांग्रेसी गदगद हैं।