फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   furore against damaged wires.

टूटकर गिरा बिजली का तार, बच्चे बचे

Mon, 25 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
furore against damaged wires.
सीडीओ के गोद लिए गांव बहादुरगढ़ सोमवार दोपहर बिजली का एक तार टूटकर बीच आबादी रास्ते में गिर गया। रास्ते में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गढ़ तहसील क्षेत्र में बहादुरगढ़ सबसे बड़ा गांव है। इसे सीडीओ कुणाल सिल्कू ने गोद लिया हुआ है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार न होने के साथ ही इस गांव में अधिकांश विद्युत लाइन जर्जर हालत में है।
विज्ञापन


 दोपहर करीब ढाई बजे एलटी लाइन का विद्युत तार आबादी के बीच टूटकर गिर पड़ा। सड़क किनारे खेल रहे कई बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम की अनदेखी पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय जाटव, गंगाशरण सिंह, सुमित कुमार, गौरव, प्रदीप, वीरसिंह जाटव, अर्जुन सिंह, आनंद, अमित, प्रेमपाल, प्रवीन, ब्रजपाल सिंह का कहना है कि जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन के तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं।

जल्द ही तार बदले नहीं गए तो वे बिलजीघर का घेराव करेंगे। एक्सईएन भूपसिंह राघव का कहना है कि विभागीय टीम भेजकर तत्काल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed