{"_id":"578150d74f1c1b4f677f9d43","slug":"french-businessman-cab-driver-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की कारोबारी से कैब चालक ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस की कारोबारी से कैब चालक ने की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पेरिस से आई टूरिस्ट से नशेड़ी कैब चालक ने अभद्रता की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस से आई टूरिस्ट से नशेड़ी कैब चालक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसे एनएच किनारे अंधेरे सुनसान स्थान पर उतारकर भाग गया। अफसरों ने दूसरी टैक्सी बुलाकर उसको दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी कैब चालक की तलाश कर रही है। पीड़िता ने फ्रांस एंबेसी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में कपड़ों का कारोबार करने वाली मारिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं।
विज्ञापन
वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सैर करने गई थीं। शुक्रवार रात वह एक ट्रैवलिंग एजेंसी की कैब से अल्मोड़ा से दिल्ली लौट रही थीं। रात करीब दो बजे उनको दिल्ली से फ्रांस के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।
विज्ञापन
मारिला के अनुसार चालक बिजेंद्र ने रात में करीब 10 बजे गढ़ के पास एक ढाबे पर कैब को रोक लिया और खाना खाने लगा। यहां डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय लगाने का मारिला ने विरोध किया। इसके चलते नशे में टल्ली चालक ने उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
बिजेंद्र उसको ढाबे से आगे हाईवे किनारे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया। पास के पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी होटल पर खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने रात में हाईवे किनारे विदेशी महिला को अकेले परेशान देखा।
अनहोनी की आशंका को भांपकर वे मारिला को पेट्रोल पंप पर ले आए और पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसआई हरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मारिला को दूसरी टैक्सी से दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया।
फिलहाल उसने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है। वह फ्रांस की एंबेसी से कार्रवाई कराने की बात कहकर गई है।