फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   freight corridor

फ्रेट कॉरिडोर: 26 से 31 मार्च के बीच ट्रायल, 25 तक काम पूरा करने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
freight corridor
हापुड़। मालगाडिय़ों के निर्बाध संचालन को लेकर पश्चिम बंगाल से लुधियाना तक बन रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का खुर्जा से खतौली तक ट्रैक लगभग बनकर तैयार है। ट्रैक पर खतौली तक 26 से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन ट्रायल रन की तैयारी है। ऐसे में बुधवार को परियोजना निदेशक समेत विभिन्न अधिकारियों की टीम ने इंसपेक्शन कार द्वारा खुर्जा से खतौली तक ट्रैक की जांच की। अधिकारियों को हर हाल में 25 मार्च तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा में 21 किलोमीटर तक कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एलएंडटी कंपनी द्वारा खुर्जा से सहारनपुर के पिलखनी तक 225 किलोमीटर में कार्य किया जा रहा है। जिले में लाइन बिछाने, ओवरब्रिज, अंडरपास का कार्य पूरा हो गया है और सिग्नल कनेक्टिविटी का काम तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को परियोजना निदेशक पंकज सक्सेना, चीफ जनरल मैनेजर अनिल कालरा, ग्रुप मैनेजर आशीष श्रीवास्तव, एलएंडटी के परियोजना निदेशक एके सिंह के अलावा एके सक्सेना, अनुराग कपिल, प्रमोद कुमार की टीम ने खुर्जा से खतौली तक के ट्रैक की जांच की। उन्होंने खुर्जा से खतौली तक ट्रैक और दूसरे निर्माण को परखा। टीम ने ट्रैक की गुणवत्ता को सही पाया। एलएंडटी के प्रबंधक गुरविंदर सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने खुर्जा से खतौली तक के ट्रैक की जांच के साथ हापुड़ में रघुनाथपुर स्थित न्यू हापुड़ स्टेशन की जांच की है। यहां अधिकारियों को निर्देशित किया कि 25 से 31 मार्च के बीच कभी भी ट्रैक के ट्रायल की तिथि निश्चित हो सकती है। ऐसे में हर हाल में 25 मार्च तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। इसके किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed