{"_id":"68c59c5096bbb341f90ce7eb","slug":"fraud-of-two-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-117365-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो लाख रुपये हड़पने का आरोप
Sat, 13 Sep 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी व्यक्ति ने 100 गज का प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मोहल्ला निवासी सतेंद्र सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उन्होंने जनपद बुलंदशहर निवासी व्यक्ति का नगर में स्थित 100 गज का प्लॉट खरीदने के लिए उससे बात की थी। सौदा तय होने के बाद उसने आरोपी को प्लॉट खरीदने के लिए दो लाख रुपये बतौर ब्याना दे दिए। आरोपी ने कुछ समय बैनामा कराने के लिए मांगा। समय आने पर उसने आरोपी से प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा तो, आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अब प्लॉट स्वामी पैसे मांगने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।