फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of three lakh rupees

Hapur News: हर्बल कंपनी का व्यापार करने के नाम पर तीन लाख हड़पे

Thu, 10 Oct 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
fraud of three lakh rupees
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी दंपती से हर्बल कंपनी की दवाओं का व्यापार करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रीति सारस्वत ने बताया कि एक जून 2023 को जिला बुलंदशहर के गांव खुशहालपुर निवासी मोहित शर्मा उसके घर आया था। उसके पति ब्रिजेश शर्मा के आरोपी से अच्छे संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने अपने आपको अयूर उपचार हर्बल कंपनी का हापुड़ प्रतिनिधि बताकर उसे व उसके पति को कंपनी का डीलर बनवाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने दपंती को 15 लाख रुपये व्यापार में लगाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आमदनी का भी झांसा दिया था।
विज्ञापन


दस जून 2023 को आरोपी मोहित शर्मा अपने साथी जिला गाजियाबाद के गांव चिपयाना बुर्ज निवासी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी को लेकर गढ़ रोड स्थित पक्का बाग मंडी में आया था। इस दौरान आरोपी मोहित ने धर्मेंद्र चौधरी को कंपनी का मालिक भी बताया था। इसके बाद आरोपियों के झांसे में आकर उसके पति ने आरोपियों को दो लाख रुपये, उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड व फोटो दे दिए थे। 26 जून 2023 को उसके पति ने आरोपियों के कहने पर कंपनी के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद आरोपियों ने दपंती को कोई दवाई नहीं दी। रुपये का तकादा करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने पति के साथ थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed