{"_id":"68c7010b80d9b1cb61016a15","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-investment-in-a-chit-fund-company-hapur-news-c-306-1-gha1001-117377-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक आजाद से चिटफंड कंपनी में रुपये लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आजाद ने बताया कि उसके पास कुछ माह पूर्व क्षेत्र के गांव डिबाई निवासी रिहान, सिखेड़ा निवासी आमिर व राशिद, किठौर निवासी शाहरुख आए थे। उन्होंने बताया कि वह एक चिट फंड कंपनी में रकम लगाते हैं। उनको काफी फायदा हुआ। पीड़ित ने उनकी बातों में आकर कुछ रुपये लगाए तो उसे भी फायदा हुआ।
फिर उसने पांच लाख रुपये और लगा दिए लेकिन इसके बाद उसे एक रुपये नहीं दिए गए। उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौज की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।