{"_id":"686bfe48a2aec8bac80e1239","slug":"fraud-of-50-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126970-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कंपनी में निवेश करने का लालच देकर 50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कंपनी में निवेश करने का लालच देकर 50 लाख ठगे
Mon, 07 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला छीपीवाड़ा निवासी एक युवक की इंस्टाग्राम पर एक महिला से जान पहचान हुई थी। जान पहचान के बाद महिला ने उसे दोस्ती में फंसाकर कंपनी में निवेश का लालच दिया और 50 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संजीव ने बताया कि इसी वर्ष मार्च माह में अंजली शर्मा नाम की महिला ने उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत करने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। महिला ने अपने आपको जलोरा पोर्टल नाम की वित्तीय निवेश कंपनी का उन्हें कर्मचारी भी बताया था। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने फर्जी डैशबोर्ड व रिर्टन स्टेटमेंट दिखाकर उनका विश्वास जीतकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उनसे फर्म में रुपये निवेश करने करने के लिए कहा था। महिला पर विश्वास कर उन्होंने 28 अप्रैल से 22 मई के बीच विभिन्न तारीखों व कई खातों में 50 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें अच्छा मुनाफा भी दिया था। इसके बाद रुपये वापस करने पर महिला ने छह लाख रुपये की अग्रिम जमा राशि करने के लिए उन्हें मजबूर भी किया था। जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ था। उन्होंने रुपयों का निवेश अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से उधार लेकर अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के इरादे से किया गया था।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।