{"_id":"68a0bb561ff6e28b8103dc5f","slug":"fraud-of-194-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128833-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये ठगे
Sat, 16 Aug 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खाई बाजार कोटला युसूफ निवासी जावेद के साथ साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जावेद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने झांसे में लेकर कुछ औपचारिकता पूरी करने के नाम पर जानकारी मांगी। इसके बाद साइबर ठग ने उनके खाते से चार बार में 194800 रुपये निकाल लिए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोन के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।