{"_id":"695be21ea1f927349d073b86","slug":"fraud-of-0ne-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-119492-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्लर्क के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्लर्क के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
Mon, 05 Jan 2026 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई निवासी निजी स्कूल के क्लर्क के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। खास बात यह है कि यह पूरी रकम बिना किसी ओटीपी या लिंक साझा किए निकाल ली गई।
शौलेंद्र प्रताप ने बताया कि वह डीआर इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क है। स्कूल के छात्रों द्वारा जमा की जाने वाली फीस की राशि अस्थायी रूप से उसी के बैंक खाते में रखी जाती थी। बीते दिनों जब उसने अपने खाते की जांच की, तो एक लाख रुपये की राशि खाते से गायब मिली। इसके बाद उसने तत्काल बैंक से संपर्क किया। जहां से उसे साइबर फ्रॉड होने की जानकारी दी गई। उसने न तो किसी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी बताया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद खाते से रकम निकल जाना साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करा दी गई है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। बैंक लेनदेन का विवरण खंगाला जा रहा है और संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।