{"_id":"644ea9d340cd5c7c250fa51f","slug":"four-youth-arrested-for-betting-on-ipl-hapur-news-c-30-1-94164-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आईपीएल पर सट्टा खेलते चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आईपीएल पर सट्टा खेलते चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। आईपीएल पर सट्टे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात एचपीडीए की प्रीत विहार योजना के एक फ्लैट से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 87 सौ रुपये की नकदी, चार एटीएम कार्ड, दस मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक आईपैड, दो कार भी बरामद की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि एचपीडीए प्रीत विहार योजना फेस-2 स्थित चार मंजिला ईडब्ल्यूएस आवास सिटी पार्क के सामने कुछ लोग आईपीएल का सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी और चारों को दबोच लिया। पकड़े गए सट्टे के आरोपियों में नाम सतीश उर्फ सते निवासी सादकपुरा चंडी मंदिर रोड, हापुड़, अभिनव अग्रवाल निवासी न्यू शिवपुरी, पुनीत अग्रवाल निवासी गांधी गंज तथा पवन गोयल निवासी गोल मार्केट थाना हापुड़ नगर हैं। पुलिस ने इनके पास से 87 सौ रुपये की नकदी, चार एटीएम कार्ड, दस मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक आईपैड, दो कार व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के ख्रिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।