फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four patient of dengue

Hapur News: डेंगू के मिले चार मरीज, 76 स्थानों पर लार्वा

Mon, 16 Oct 2023 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 16 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
four patient of dengue
हापुड़। जिले में सोमवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले। इन मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाई गई हैं। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। साथ ही 76 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे खोजकर नष्ट कराया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर अब 96 पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है, सोमवार को अस्पतालों की ओपीडी में मारामारी रही। बुखार से तपते मरीज अपनी बारी के इंतजार में इधर उधर लेटे मिले। दवाओं के काउंटर पर भी लंबी कतार लगी रहीं। वायरल बुखार के मरीजों की भरमार रही। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुटाए 47 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच करायी। इसमें चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 165 घरों की जांच की, इसमें 152 कूलर, 363 गमले, 81 ड्रम, 62 टायर, 173 फ्रीज ट्रे, 328 अन्य पात्रों की जांच की। इसमें 76 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन



कोट -

जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले हैं, उनके घरों के आस पास अभियान चलवाकर लार्वा नष्ट करा दिया गया है। मरीज का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed