फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four illegal colonies demolished.

चार अवैध कालोनियों का निर्माण ढहाया

Wed, 31 May 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 31 May 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Four illegal colonies demolished.
अवैध कालोनियां - फोटो : अमर उजाला

अवैध ढंग से प्लाटिंग करवाकर कराए जा निर्माण कार्यों पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के अफसरों की निगाह टेढ़ी हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार को एचपीडीए की टीम ने पूरे दलबल के साथ पिलखुवा में सिखैड़ा रोड पर अवैध ढंग से बन रही चार अवैध कालोनियों में धावा बोला और निर्माण कार्य ध्वस्त कराया। इन चारों स्थानों पर कालोनाइजरों ने अवैध रूप से प्लाटिंग और निर्माण कर रखा था।
विज्ञापन


प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्राधिकरण की टीम व भारी पुुलिस बल पिलखुवा के सिखैड़ा रोड पर पहुंची। सबसे पहले फार्म हाउस के पीछे ओमप्रकाश द्वारा पांच एकड़ भूमि पर की गई प्लाटिंग जीसीबी मशीन से ध्वस्त कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निर्दोष शर्मा द्वारा दो एकड़ भूमि में की गई प्लाटिंग, सिखैड़ा गांव में पंकज सैनी द्वारा एक एकड़ भूमि में किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया। इसी तरह सिखैड़ा रोड गऊशाला के सामने उपेंद्र प्रधान द्वारा एक एकड़ भूमि पर कराए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया।

प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के विरुद्घ अभियान के अंतर्गत अब तक नौ मामलों में अवैध निर्माण सील कराया जा चुका है और 23 में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।


उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों को चेताया है कि वह अवैध निर्माण तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन दल में अनिल कुमार सिंह, अनुराग चौधरी, एसपी सिंह, मोहम्मद हारुन, नरेश सिसौदिया, आरसी वर्मा, सुभाष गौतम, विनोद मित्तल, सीपी शर्मा, एलपी सिंह सहित प्राधिकरण कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed