{"_id":"57066ac14f1c1b7416c81163","slug":"four-hours-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी क्षमता के बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह चार घंटे दिल्ली रोड के तीन फीडर बंद रहे। इससे दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल रही। ऑफिस जाने के टाइम पर बिजली जाने पर लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। सुबह 10 बजे सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए जिले के बिजलीघरों का मेंटीनेंस किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मोदीनगर रोड स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर पर सुबह छह बजे से मेंटीनेंस शुरू किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर चार, सात और आठ सुबह छह बजे से बंद रहे। इससे सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, अर्जननगर, अपनाघर कालोनी, मधुबन कालोनी, गणेशपुरा, इंद्रानगर, विवेक विहार, रेलवे रोड, कलक्टर गंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, रघुवीर गंज, शांति विहार, गंगापुरा, फ्रीगंज रोड की बिजली चार घंटे गुल रही।
विज्ञापन
इन मोहल्लों के हजारों लोगों को गर्मी और पानी की कमी से जूझना पड़ा। रात में भी इस बिजलीघर के फीडर नंबर एक, तीन, पांच और छह घंटे तक आपात कटौती के कारण बंद रहे। इससे बुलंदशहर रोड के हजारों लोगों को परेशानी हुई।
मोदीनगर रोड बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य किया गया था। इसी कारण दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर बंद रहे। हालांकि इन मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। - देवेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी