{"_id":"642b11372171295baa04d398","slug":"four-gang-members-arrested-for-stealing-electric-wire-hapur-news-c-30-1-69712-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो कार, करीब दो क्विंटल चोरी किए गए तार, उपकरण, चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त एवं संदिग्ध वाहन और युवकों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि चोर बोलेरो से चोरी किये गए तारों को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे है, जिस पर पुलिस ने धौलाना कट पर बौरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मुखबिर द्वारा बताई कार वहां पहुंची, जिसे रोक मौके से मोहल्ला पहलादनगर निवासी नरेंद्र उर्फ मोदी, सद्दीकपुरा निवासी सहजान उर्फ फहजान, सद्दीकपुरा एवं हाल तिलबेगमपुर सिकंद्राबाद बुलंदशहर निवासी शाहबुद्दीन उर्फ साबू और मेरठ के खरखौदा एवं हाल सद्दीकपुरा निवासी वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बुलंदशहर के जहांगीबाद, मेरठ के परीक्षितगढ, किठौर, सिंभावली और पिलखुवा थानांतर्गत गिरोह बनाकर एक दर्जन से अधिक तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयोग किये जाने वाली बोलेरो कार, दो क्विंटल चोरी के तार, तार चोरी करने के उपकरण, दो चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ पुलिस टीम को इनके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है।