फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused sent to jail on charges of barging into a home and committing rape at knifepoint

Hapur News: घर में घुसकर हथियार के बल दुष्कर्म का आरोप, आरोपी को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail on charges of barging into a home and committing rape at knifepoint
गढ़मुक्तेश्वर। घर में घुसकर हथियार के बल पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना 17 अगस्त की रात की है। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि पीड़िता की बेटी की तहरीर पर आरोपी साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ ने बताया कि पीड़िता की तरफ से आरोप था कि 17 अगस्त की रात आरोपी घर में घुसा और हथियार के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए और उसे नेशनल हाईवे से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed