{"_id":"57cc68334f1c1b6473317017","slug":"four-days-later-failed-to-examine-nine-km-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद नहीं हो पाई नौ किमी लाइन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद नहीं हो पाई नौ किमी लाइन की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
bijli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के अफसर व कर्मचारी चार दिन में 9 किलोमीटर विद्युत लाइन की जांच नहीं कर पाए हैं। इसके चलते रामपुर रोड बिजलीघर 31 अगस्त से बंद पड़ा है। उधर, विभाग ने प्रभावित दर्जनों मोहल्लों का भार दिल्ली रोड बिजलीघर पर डाल दिया है। इससे वहां ओवर लोडिंग की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
30 अगस्त को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बाबूगढ़-रामपुर रोड बिजलीघर की लाइन में फाल्ट हो गया था। इसके चलते दो दिन तक बिजलीघर बंद रहा था। लोगों में गुस्सा बढ़ा तो प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर 2 व 5 से दिया जाने लगा।
विज्ञापन
निगम अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि चार दिन बाद भी 9 किलोमीटर की लाइन की जांच नहीं की जा सकी है। अफसर इंसुलेटर में फाल्ट की वजह से यह समस्या होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इन मोहल्लों को अब दिल्ली रोड से दी जा रही आपूर्ति
रामपुर रोड बिजलीघर के ठप होने से मोहल्ला करीमपुरा, एक मिनार मस्जिद, बॉडी मार्केट, बुलंदशहर रोड, सिकंदरगेट, भंडा पट्टी, पत्थर वाला कुआं, पुराना बाजार, काजीवाड़ा को अब दिल्ली रोड बिजलीघर से आपूर्ति दी जा रही है।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि लाइन जांच का काम दुरुस्त कर लिया गया है। जांच सिर्फ इसलिए की जानी है कि भविष्य में फिर फाल्ट की समस्या न हो। इस बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों को अब दिल्ली रोड बिजलीघर से आपूर्ति दी जा रही है।