फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four Candidates Caught Cheating with Slips and Devices During BA LLB Exam

सीसीएसयू: बीए एलएलबी की परीक्षा में चार अभ्यर्थी पर्ची और डिवाइस से नकल करते पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four Candidates Caught Cheating with Slips and Devices During BA LLB Exam
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय की मुख्य और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में बृहस्पतिवार को चार अभ्यर्थी पर्ची और डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। इनकी कॉपियां सील कर सीसीएसयू को भेज दी गई हैं। दोनों पालियों की परीक्षा में 837 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहली पाली में एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 130 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 124 उपस्थित रहे। छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। मुख्य परीक्षा में चार छात्रों में तीन उपस्थित रहे, एक अनुपस्थित रहा। प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा में 408 अभ्यर्थियों में 381 उपस्थित हुए, 27 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


इसी पाली में बीए एलएलबी की परीक्षा में दो अभ्यर्थी पर्ची और एक अभ्यर्थी डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया। आंतरिक उडऩ दस्ते के निरीक्षण के दौरान इन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। दूसरी पाली में बीए एलएलबी की परीक्षा में 344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 329 उपस्थित रहे, 15 अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी एक अभ्यर्थी पर्ची से नकल करता पकड़ा गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में इस अभ्यर्थी को पकड़ा गया। सभी चारों की कॉपियां सील कर, विश्वविद्यालय प्रेषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोटप्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा में चार अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। आगामी परीक्षाएं भी इसी तरह संपन्न कराई जाएंगी। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed