{"_id":"67b6097ae718ba8e6e0c1b22","slug":"four-animal-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-112822-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अल्लाबख्शपुर में दो दिन में चार पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अल्लाबख्शपुर में दो दिन में चार पशुओं की मौत
Wed, 19 Feb 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट। दो दिनों में संदिग्ध परिस्थिति में गांव अल्लाबख्शपुर में चार पशुओं की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग एक पशु की मौत होने का दावा कर रहा है।
गांव निवासी भाकियू लोकशक्ति के अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष माहिर चौधरी ने बताया कि बुधवार की दोपहर चारा खाने के दौरान अचानक उनकी भैंस गिर पड़ी। परिजन घेर में पहुंचे और उपचार के लिए पशु चिकित्सक को फोन किया। लेकिन, पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही भैंस ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गांव के ही यामीन, हाजी तरीकत, जावेद अली के दुधारू पशुओं की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो दिन में चार पशुओं की मौत होने से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसकी सूचना लेखपाल को भी दी गई। लेखपाल रोहित त्यागी ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। माहिर का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पशु का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया। पोस्टमार्टम कराने से मौत का कारण स्पष्ट हो सकता था।
डिप्टी सीवीओ रंजन सिंह ने बताया कि पशु की अचानक मौत की सूचना पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान भैंस की मौत सर्प दंश से होने की पुष्टि हुई है। अन्य ग्रामीणों के पशुओं की मौत के बारे में विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई है।