{"_id":"58c2cb984f1c1bd044dc40d6","slug":"four-accused-surrenders-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मामलों में चार आरोपियों की जमानत निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मामलों में चार आरोपियों की जमानत निरस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज घनश्याम पाठक की कोर्ट ने शुक्रवार को अलग-अलग तीन मामलों में सुनवाई करते हुए चार आरोपियों की जमानत निरस्त की है। इसमें 29 नवबंर 2014 में कुचेसर चौपला में हुए आनर किलिंग के आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी भाग सिंह भाटी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद गांव सिखैड़ा निवासी मोनू की जमानत निरस्त की गई। वहीं, दहेज हत्या के एक अन्य मामले में ही मोदीनगर निवासी भोपाल सिंह की जमानत जिला जज ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
भोपाल सिंह पर भाई की पत्नी की हत्या का आरोप है। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
उधर, कुचेसर चौपला निवासी दानिश्ता का पड़ोस के ही दूसरे समुदाय के युवक सोनू से प्रेम प्रसंग था। जिसके बाद दोनों ने नोएडा जाकर शादी कर ली थी। मामले में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों को अलग रहने का फरमान सुनाया गया था।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध दानिश्ता के परिजनों ने 29 नवंबर 2014 को सोनू व दानिश्ता की हत्या कर दी। सोनू के पिता ने अमीरुददीन, जफरुद्दीन, तालिब, आसिफ व सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
तभी से ये मामला जिला जज की अदालत में विचारधीन था। शुक्रवार को कोर्ट ने अमीरुद्दीन व जफरुद्दीन की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए याचिका रद्द कर दी।