फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four accused arrest

Hapur News: टोलकर्मियों पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
four accused arrest
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक दिनेश भनवाला ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पौने बारह बजे ब्रजघाट से हापुड़ की तरफ जा रही कार टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां बूथ ऑपरेटर ने कार चालक से शुल्क देने के लिए कहा। लेकिन, कार में मौजूद बिक्रम, सीताराम, सुरेंद्र, गौतम निवासी नई बस्ती बहादुरगढ़, जिला झज्जर हरियाणा ने गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर रोहित नंदन निवासी गांव नगला हरिशचंद्र थाना टुंडला जिला फिरोजाबाद और गौरव निवासी गांव सिकंदरपुर थाना बहादुरगढ़ पर अग्निशमन सिलिंडर और पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। वहीं, एक कर्मचारी आशुतोष के गमछे से गला दबाने की भी कोशिश की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि टोल प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed