फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Former MLA's son along with his friends beat the young man fiercely in the restaurant

Hapur News: पूर्व विधायक के पुत्र ने साथियों संग रेस्तरां में युवक को जमकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's son along with his friends beat the young man fiercely in the restaurant
हापुड़। नगर के एक मोबाइल विक्रेता ने पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ बोबी पर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अंकुश कुकरेजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। पूर्व में मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक के पुत्र सतेंद्र उर्फ बोबी ने उसकी दुकान पर आया और पांच लाख रुपये की मांग करता था।
विज्ञापन

दो नवंबर की रात को वह दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में दुकान में काम करने वाले विनीत के साथ थाना खाने गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी बोबी, राहुल शर्मा, अरचित बंसल, अमरदीप कलैथर व चार अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी व उसके साथियों ने मांग पूरी न करने पर उसके साथ पिस्टल, चाकू व लोहे की रोड व लाथी डंडों से जान से मारने की नियत से रेस्तरां में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने किसी भाजपा नेता मोहित पाल को फोन कर बताया कि उसका काम हो गया है। वहीं पूर्व विधायक गजराज सिंह का फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी का न होकर मारपीट करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रंगदारी मांगने जैसी किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

नितिन दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed