फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   food safty department destroy paneer

Hapur News: खाद्य विभाग ने नष्ट कराया 12 क्विंटल पनीर

Tue, 14 Oct 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 14 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
food safty department destroy paneer
गढ़मुक्तेश्वर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम त्योहारों और कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाए हुए है। सोमवार की रात भी विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ढाबे के निकट मिनी ट्रक में भरा 12 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट कराया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार नेतृत्व में टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों ने रात में करीब 10 बजे गांव अठसैनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ढाबे पर पहुंचकर चेकिंग की। सुनील कुमार ने बताया कि ढाबे पर चेकिंग के दौरान वहां पर मिनी ट्रक में 12 क्विंटल पनीर मिला। विभागीय अधिकारियों ने पनीर की जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में पनीर मिलावटी और बदबूदार था। पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है। वहीं, मिनी ट्रक में भरा करीब 12 क्विंटल पनीर जेसीबी मंगाकर नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत लगभग तीन लाख 24 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि पनीर जनपद अमरोहा के हरियाणा गांव निवासी रिफाकत अली की डेयरी में तैयार किया गया था। जनपद अमरोहा के विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed