फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   food safety department take 8 sample

Hapur News: 50 किलो कुट्टू का आटा कराया नष्ट, आठ नमूने लिए

Mon, 07 Oct 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
food safety department take 8 sample
हापुड़। नवरात्र पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को भी कई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने कार्रवाई करते हुए 6900 रुपये की कीमत का 50 किलो कुट्टू का खुला आटा नष्ट कराया है। साथ ही 10 किलो आटे को सीज किया। इसके साथ आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र और दशहरा पर मिलावटी खाद्य सामग्री न बिके, इसके लिए टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। टीम ने गढ़ के हरोड़ा रोड स्थित मैसर्स दिनेश कुमार किराना स्टोर से कुट्टू का खुला आटा एवं मिश्री का एक-एक नमूना लिया है। साथ ही 5250 रुपये की कीमत का 35 किलो खुला आटा नष्ट कराया गया। टीम ने ग्राम उपैड़ा के निकट हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की गाड़ी से दूध का एक नमूना, धौलाना के करीमपुर में विपिन किराना स्टोर से खुले कुट्टू के आटा का एक नमूना लेते हुए 1650 रुपये की कीमत का 15 किलो आटा नष्ट कराया है। शेखपुर खिचरा में अब्दुल रब किराना स्टोर से खुला मखाना का एक नमूना, पक्का बाग से विपुल किराना स्टोर से खुले कुट्टू के आटे के दो नमूने और 10 किलो खुला आटा सीज किया गया। इसके अतिरिक्त स्वर्ग आश्रम रोड शाकुंभरी ट्रेडर्स से कुट्टु की गिरी का एक नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed