फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five locations jam battling city.

पांच स्थानों पर जाम से जूझा शहर

Fri, 05 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five locations jam battling city.
अतिक्रमण के चलते शहर की यातायात व्यवस्था शुक्रवार को एक बार फिर चौपट हो गई। तहसील चौपला पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक रुक रुक कर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन


जाम इतना ज्यादा था कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तहसील चौपला से जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर के चौराहों पर हुए अतिक्रमण के कारण आए दिन शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। अफसर जाम का ठोस उपाय तलाशने में नाकामयाब हो रहे हैं।

दिन निकलते ही शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर जाम लगने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ जाती है। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तहसील चौपला पर अचानक वाहनों का दवाब बढ़ने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में तहसील चौपला पर जाम लगने से कचहरी रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ तिराहा पर भी भीषण जाम लग गया। जाम के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed