फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five gram panchayats of Garh block will become smart villages

Hapur News: गढ़ ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतें बनेंगी स्मार्ट विलेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats of Garh block will become smart villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतोंं में विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान की जाने की तैयारी शुरु हो गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक अधिकारियों ने पांच ग्राम पंचायतों में अच्छी से अच्छी व्यवस्था प्रदान करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
खंड विकास अधिकारी लटूर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पांच ग्राम पंचायत बहादुरगढ़, अठसैनी, सदरपुर, नानपुर और आलमनगर के ग्रामीणों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं देने के मकसद से चिन्हित किया गया है। लटूर सिंह ने बताया कि इन पांच गांवों में सीसीटीवी, खेल का मैदान, अमृत सरोवर, पार्क, पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही गांवों में तैयार पुस्तकालय में इंटरनेट वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं समेत समाजसेवियों द्वारा भी गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

लटूर सिंह ने कहा कि गांवों में जलभराव से निजात दिलाने के लिए काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिससे गांव की आबादी से निकलने वाला पानी सड़कों पर भरने की बजाए सीधा तालाब में पहुंच सके। इसके अलावा तालाब के चारों तरफ सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिससे गांव में रहने वाले लोग भी शहरों की तरह मिलने वाली सुविधाओं का आनंद ले सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल में पढऩे वाले छात्रों को ट्यूशन देने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को प्रेरित किया जाएगा। जिससे बच्चे स्कूल के साथ साथ शाम को पुस्तकालय में जाकर पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed